कोरबा के छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों ने प्रिंसिपल और छात्रावास अधीक्षिका को हटाने की मांग को लेकर तीसरी बार चक्काजाम किया है। छात्र अब कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं, जिससे कोरबा-कटघोरा मार्ग बाधित है।