सात घंटे में पूरा होगा रायपुर से भोपाल का सफर, 15 हजार करोड़ से तैयार होगा एक्सप्रेस-वे, जबलपुर पहुंचेंगे चार घंटे में

Wait 5 sec.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच संपर्क को बेहतर बनाने के लिए पंद्रह हजार करोड़ रुपये की लागत से भोपाल-रायपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा। इस सिक्स लेन कारिडोर के बनने से रायपुर से भोपाल का सफर छह से सात घंटे में पूरा होगा। वहीं जबलपुर से रायपुर की दूरी घटकर मात्र चार घंटे रह जाएगी, जिससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।