मरवाही कन्या छात्रावास में कटहल खाने की लालच में दो हाथी बाउंड्रीवाल तोड़कर घुस आए। हाथियों ने गार्ड रूम और खिड़कियों को नुकसान पहुंचाया। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 58 छात्राओं को सुरक्षित शिफ्ट किया, पेड़ के सारे कटहल तुड़वाए और परिसर के चारों ओर पाँच फीट गहरे गड्ढे खोदने के निर्देश दिए हैं।