नर्मदा एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस और जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी कई दिनों से अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। इससे नौकरी, व्यापार, इलाज और अन्य जरूरी कामों के लिए जबलपुर और छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों तक आने-जाने वाले यात्रियों का पूरा यात्रा कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है।