ससुराल वालों ने भी उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में सहयोग किया। सास ने उन्हें मेहंदी की बारीकियां सीखने के लिए लखेरा सर की क्लास में भेजा। प्रशिक्षण के बाद महिला उद्यमियों के संगठन मावे की प्रतियोगिता में उन्होंने मल्टीकलर मेहंदी बनाई और विजेता रहीं।