पामगढ़ विकासखंड के राहौद स्थित छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन की छत और बीम का प्लास्टर उखड़ने तथा सरिया दिखने की तस्वीरें सामने आने से अभिभावकों में दहशत है। मामले का संज्ञान लेते हुए बीईओ रामेन्द्र कुमार जोशी ने स्कूल में जांच टीम भेजने और स्थिति की जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।