धार जिले में नर्मदा नदी के जल से चार तहसीलों के 247 गांवों की करीब 75 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचित करने वाली दो हजार 717 करोड़ रुपये लागत की कुक्षी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना पर अब तेजी से काम प्रारंभ हो गया है।