झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता के खिलाफ छात्रों का आंदोलन मंगलवार को 18वें दिन भी जारी रहा। रांची में हजारों छात्रों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से फिरायालाल चौक तक मौन मार्च निकाला।