कछुए की गर्दन काटकर उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गर्दन काटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। बड़वानी जिले में 23 जुलाई को आरोपित दयाराम नर्मदा नदी से ग्राम घोघसा में कछुआ लेकर आया और उसकी हत्या करके साथी महेश दरियाव से वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया (इंस्टाग्राम) पर अपलोड किया।