भिलाई में डेंगू की आहट, तीन संदेहियों में एक पॉजिटिव, दो की रिपोर्ट नेगेटिव, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

Wait 5 sec.

दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-7 निवासी नौ वर्षीय बच्चे को डेंगू से पीड़ित पाया गया है। उसे इलाज के लिए जुनवानी स्थित शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर सभी निकायों और पंचायतों को साफ-सफाई रखने तथा जलजमाव वाले क्षेत्रों में दवा का छिड़काव करने के सख्त निर्देश दिए हैं।