उज्जैन में आस्था के साथ निवेश, उद्योग और रोजगार का संगम : 18 हजार करोड़ के निवेश से बदल रहा मध्य भारत का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन का केंद्र

Wait 5 sec.

अयोध्या ने राम मंदिर के जरिए धार्मिक पर्यटन का नया अध्याय लिखा, काशी ने कारिडोर के जरिए विश्वस्तरीय पहचान बनाई और अब उज्जैन देश की ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमी’ का नया मॉडल बनने की ओर बढ़ रहा है। यहां सिंहस्थ-2028 सिर्फ 30 दिन का मेला नहीं, बल्कि अगले कई दशकों की अर्थव्यवस्था की बुनियाद बन रहा है।