खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई का अहम पहलू यह है कि किसी एक दुकान या उत्पाद पर कार्रवाई के बजाय उसकी पूरी सप्लाई लाइन को ट्रेस किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित कारोबारियों के बिल, स्टाक रिकार्ड, खरीद-बिक्री दस्तावेज और सप्लाई रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।