रायपुर जेल की रोटी खानी है, तो देने पड़ेंगे इतने रुपये, केवल 30 लोगों को ही मिलेगा कैदियों का बनाया भोजन

Wait 5 sec.

अपनी स्वादिष्ट मुंगौड़ी और जलेबी के लिए मशहूर रायपुर केंद्रीय जेल की आस्था कैंटीन अब एक नई शुरुआत करने जा रही है। कैदियों के हाथों से तैयार 'जेल की रोटी' फूड पैकेट की शुरुआत इस अगस्त माह से की जा रही है। शुरुआती दौर में प्रतिदिन केवल 30 पैकेट बेचे जाएंगे, जिसकी आय कैदियों के पुनर्वास और कल्याण पर खर्च होगी।