शहर की एक होटल से खरीदे गए मटन कोल्हापुरी में मरा हुआ चूहा निकलने और मटन का सेवन करने से पंद्रह वर्षीय बालक की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को खाद्य एवं सुरक्षा विभाग हरकत में आया। विभाग द्वारा होटल से सैंपल लिए गए हैं जिसे जांच के लिए भेजा गया है।