मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव रविवार को राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में चार नई सीधी हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इनमें भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता हवाई मार्ग शामिल हैं।