भोपाल में रैपिडो राइडर पर जानलेवा हमला, तीन बदमाशों ने गले और पेट में मारे चाकू, हालत गंभीर

Wait 5 sec.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुराने शहर के एसिड मार्केट में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात गाली देने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तीन युवकों ने रैपिडो बाइक चालक को रास्ते में रोककर चाकू से हमला कर दिया।