मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद टोरेंट ग्रुप ने मध्य प्रदेश में 43,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा की है। यह निवेश ऊर्जा और फार्मा क्षेत्रों में 15,000 से अधिक युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगा।