मुंबई के विले पार्ले इलाके में एक रिहायशी इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लगने से ढाई साल के बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने 5 लोगों को बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने पर अबीर और अंकिता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।