सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक मुस्लिम शख्स भगवा कपड़ा पहनकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा है और हिंदू लड़की का मोबाइल चोरी कर रहा है. पोस्ट का अर्काइव यहां देखें क्या यह सच है?: नहीं, इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है. हमें कैसे पता चला?: हमने वीडियो का Google Lens की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया. हमें एक न्यूज रिपोर्ट मिली, जिसमें यही वीडियो शेयर किया गया था. 9 अगस्त को प्रकाशित The Free Press Journal की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के ग्वालियर की दो बहनों ने मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश कर रहे एक शख्स का पीछा किया. दोनों बहनों ने स्कूटर से उसका पीछा कर उसकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया और पुलिस को उसे पकड़ने में मदद की. रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान पंजाब निवासी मनप्रीत के रूप में हुई है. The Free Press Journal में छपी रिपोर्टकीवर्ड सर्च करने पर हमें Aaj Tak की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें इसी घटना के बारे में जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की दो बहनों ने मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे एक आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ा. रिपोर्ट में बताया गया है कि पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई, जो पंजाब के जालंधर का रहने वाला है. आज तक में छपी रिपोर्टETV Bharat की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्वालियर के पड़ाव थाने के थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि आरोपी का नाम मनप्रीत है. ETV Bharat की रिपोर्टइनमें से किसी भी रिपोर्ट में घटना को कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं बताया गया है. हमें Instagram यूजर india_today_mp की एक पोस्ट भी मिली, जिसमें एक पुलिस अधिकारी आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में बता रहे हैं. View this post on Instagram हमने ग्वालियर पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी से भी बात की, जिन्होंने पुष्टि की कि इस घटना का कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है. निष्कर्ष : चोरी के आरोपी से हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर गलत सांप्रदायिक दावे से वायरल है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)