परीक्षा के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रभात पाराशर को जबलपुर संभाग का संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वे परीक्षा से पूर्व तथा परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी समय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सकेंगे। परीक्षार्थी परीक्षा व्यवस्था से संबंधित शिकायत आयोग की हेल्पलाइन, ई-मेल अथवा संभागीय पर्यवेक्षक के मोबाइल नंबर पर दर्ज करा सकेंगे।