खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए 23 देशों के 253 विदेशी विद्यार्थियों ने प्रवेश हेतु आवेदन किया है। भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और ललित कला सीखने के लिए सबसे अधिक आवेदन बांग्लादेश से आए हैं। विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाओं के कारण वैश्विक स्तर पर इसका आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।