छत्तीसगढ़ में राज्य गठन के बाद बिजली कंपनियों में 1235 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती निकली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में जेई, डाटा एंट्री आपरेटर और प्लांट अटेंडेंट समेत विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य युवा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।