कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लान्च किया 'कोशल फैब', पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर होगा डिस्प्ले

Wait 5 sec.

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य हथकरघा संघ के नए प्रीमियम ब्रांड ''कोशल फैब'' का शुभारंभ किया। इसके साथ ही लोगो, कैटलाग और इन्वेंट्री मैनेजमेंट साफ्टवेयर भी लान्च किए गए। इस पहल से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कोसा और हथकरघा उत्पादों को राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी, जिससे बुनकरों को आधुनिक विपणन मंच और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।