विजय नगर क्षेत्र के सुमन नगर में 23 जून 2026 को हुए गैस पाइप लाइन ब्लास्ट मामले में सुनवाई हुई। एसडीएम जगदीश धनगर ने झूठ शपथ पत्र के लिए कोर्ट से माफी मांगी और कहा कि टाइपिंग में गलती की वजह से शपथ पत्र में यह लिखा गया था कि अहमदाबाद के निजी अस्पताल का भुगतान हो गया है।