उत्तराखंड में PWD के तीन इंजीनियर सस्पेंड, टोंस पुल की एप्रोच रोड टूटने पर एक्शन

Wait 5 sec.

नंदा की चौकी स्थित टोंस नदी पर बने नवनिर्मित पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सहायक अभियंता अमित त्यागी और कनिष्ठ अभियंता नवीन गैरोला को निलंबित कर दिया है।