Steam Iron Power Consumption: आज के समय में कपडे़ प्रेस करना रोज का काम बन चुका है. चाहे ऑफिस जाना हो या कहीं घूमने, पहले कपड़े प्रेस होते है, उसके बाद ही घर से निकलते है. कुछ लोग बाहर भी कपड़े प्रेस करवाते है, लेकिन वो भी कहीं न कहीं सोचते है कि एक प्रेस खरीद लेना ही ठीक रहेगा. ऐसे में आजकल Steam Iron का चलन काफी तेजी से बड़ रहा है. क्योंकि यह कपड़ों की सिलवटों को बड़ी आसानी से गायब कर देती है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि Steam Iron नॉर्मल से कितनी ज्यादा बिजली की खपत करती है. क्या इससे हमारे बिजली का बिल बड़ जाएगा. दोनों आयरन तकनीक में कितना अंतर यह समझने के लिए कि दोनों आयरन तकनीक में से कौन सी तकनीक ज्यादा बिजली खपत करती है. इसके लिए हमें इन दोनों तकनीक के काम करने के तरीके को समझना होगा. Dry Iron सिर्फ एक हीटिंग एलिमेंट होता है. जब बिजली चालू होती है तो यह एलिमेंट गर्म होता है, जिससे इसके नीचे की प्लेट गर्म होती है और इसे आप कपड़ो पर फैरते है. जिससे सिलवटें ठीक हो जाती है. वहीं Steam Iron के काम करने के तरीका थोड़ा अलग होता है. क्योंकि इसमें हीटिंग एलिमेंट के साथ एक छोटा पानी का टैंक भी होता है. यह आयरन प्लेट को गर्म करने के साथ उस पानी को उबालकर भाप बनाती है. पानी को भााप में बदलने के लिए इस आयरन को ज्यादा ताकत की जरुरत पड़ती है. इस कारण Steam Iron में बिजली की खपत भी ज्यादा होती है. कौन कितना बिजली खाता है?दरअसल बिजली की खपत कितनी होगी, यह इस बात पर निर्भर करेगी की आपकी आयरन कितनी वाट की है. वाट जितना ज्यादा होगा, बिजली की खपत भी उतनी ही ज्यादा होगी. बाजार में मिलने वाली नॉर्मल आयरन 750 वाट से लेकर 1 किलोवाट तक की होती है. वहीं स्टीम आयरन में भाप बनाने की तकनीक के कारण यह 1.5 किलोवाट से लेकर 2.4 किलोवाट तक की आती है. ऐसे में एक Steam Iron एक Dry Iron से डेढ़ से दो गुना ज्यादा वाट की होती है. इसका मतलब है कि अगर दोनों बराबर एक घंटे तक भी चले तो Steam Iron, Dry Iron से डेढ़ से दोगुना ज्यादा बिजली की खपत करेगी. ये भी पढ़ें- दीवार से कितनी दूर रखें फ्रिज? ये गलतियां कर देंगी खराबSteam Iron से बिजली कैसे बचाएं?अब देखने में तो लगता है कि Steam Iron ज्यादा बिजली खपत करती है, लेकिन असल में कहानी कुछ औऱ है. दरअसल Steam Iron से निकलने वाली भाप कपड़ो की जिद्दी सिलवटों को कुछ ही सेकंड में ठीक कर देती है. यानी की जिस कपड़े को नॉर्मल आयरन से ठीक करने में 5 मिनट लगते है. उसी कपड़े को Steam Iron से 2 मिनट में ठिक किया जा सकता है. साथ ही Steam Iron से आपका काम जल्दी खत्म हो जाता है, इसलिए इसे ज्यादा देर ऑन रखने की जरुरत नहीं पड़ती. ये भी पढ़ें- दिल्ली में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते मोबाइल कवर? ये है बेस्ट लोकेशन