बिलासपुर के बन्नाकडीह (भगड़ापारा) में लो-वोल्टेज और बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों को घेर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न मिलने से पानी की समस्या हो गई है। फिलहाल विभागीय अधिकारियों ने सोमवार तक नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।