ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर की नगरी में बुधवार को मां नर्मदा की लहरों पर देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। नाविकों ने तिरंगा यात्रा निकालकर जलधारा के बीच राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। तिरंगे से सजी 151 नावें जब नर्मदा के प्रवाह पर निकलीं तो घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो गया।