शिक्षक की पिटाई से सहमा तीसरी क्लास का छात्र, नहीं जा रहा स्कूल, कमर पर मिले चोट के निशान, थाने पहुंचा मामला

Wait 5 sec.

मध्य प्रदेश के सागर जिले के खिमलासा के एक निजी स्कूल में कक्षा तीसरी के 8 वर्षीय छात्र के साथ शिक्षक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता दयाराम विश्वकर्मा ने पुलिस थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।