स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नारायणपुर से बीजापुर के करेगुटालू तक निकाली जा रही 'बस्तर तिरंगा यात्रा 2026' आज हलामी मुंजमेटा पहुँची। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में यहां नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर शहीदों की स्मृति को संजोने का संकल्प लिया गया।