Monsoon Update : गुरुवार को शहर में दिनभर बादल छाए रहे और रुक रुककर रिमझिम वर्षा हुई। आसमान में इंद्रधनुष भी नजर आया। रीगल क्षेत्र में गुरुवार शाम पांच बजे तक बीते 24 घंटे में 10 मिमी वर्षा दर्ज हुई। वहीं एयरपोर्ट क्षेत्र में 6.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई।