खाद्य सुरक्षा : मिलावट से बड़ी चुनौती घटिया गुणवत्ता, मध्य प्रदेश में हर 56वां खाद्य नमूना फेल

Wait 5 sec.

त्योहारों के मौसम में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के बीच भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की रिपोर्ट खाद्य गुणवत्ता की दूसरी बड़ी चुनौती सामने रखती है। मध्य प्रदेश में जांचा गया हर 56वां नमूना निर्धारित गुणवत्ता मानक पर खरा नहीं उतरा।