इंदौर-खंडवा रेल लाइन : ओंकरेश्ववर रोड रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम का काम पूरा, जल्द शुरू होगी ट्रेनों की आवाजाही

Wait 5 sec.

Indian Railways : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में इंदौर-खंडवा गेज कन्वर्जन परियोजना के तहत ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन पर सिग्नलिंग संबंधी महत्वपूर्ण कार्य गुरुवार को पूरा कर लिया। सिग्नलिंग विभाग द्वारा स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग सिस्टम का कार्य पूरा कर सफलतापूर्वक कमीशनिंग (चालू करना) किया।