बिलासपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सिरगिट्टी में युवती से मारपीट, सिविल लाइन में शराब दुकान के बाहर नाबालिगों द्वारा राहगीरों से उगाही और सरकंडा में स्कूल के सामने छात्र पर चाकू से हमले के वीडियो वायरल होने के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।