छत्तीसगढ़ सरकार को 13,840 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे प्रदेश में 10,921 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। ये प्रस्ताव गुरुवार को 'छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलाग आन ग्रीन स्टील' कार्यक्रम में मिले।