लोकसभा में आज पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर लगातार दूसरे दिन चर्चा होगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह इस बिल पर विचार और इसे पारित कराने का प्रस्ताव रखेंगे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी दोपहर करीब 12:30 बजे इस बिल पर अपनी बात रख सकते हैं। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 लोकसभा में पेश करेंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़ा संशोधन बिल पेश करेंगे। सदन में विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े दस्तावेज भी पेश किए जाएंगे। पेपर लीक से जुड़े बिल पर आज लोकसभा में वोटिंग हो सकती है। इसके बाद बिल राज्यसभा में पेश होगा। इससे पहले मंगलवार को बिल पर लोकसभा में दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक 9 घंटे चर्चा हुई थी। इस संशोधन बिल में 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव है। सरकार का कहना है कि बिल का मकसद प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक पर रोक लगाना है। एक हफ्ते हंगामे के बाद बिल पर चर्चा को तैयार हुआ विपक्ष संसद सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…