15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 4 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. एक महीने के भीतर वो दुनिया के टॉप-50 टी20 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं. आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें वैभव ने 230 स्थान की छलांग लगाई है, जिसके बाद वो टी20 रैंकिंग में दुनिया के 48वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद बल्लेबाजी रैंकिंग का आकलन कैसे करता है और कैसे कोई बल्लेबाज एक महीने के भीतर टॉप-50 खिलाड़ियों में शामिल हो सकता है. यहां जान लीजिए आईसीसी कैसे बल्लेबाजों को रेटिंग प्रदान करता है और फिर उन्हीं रेटिंग्स के आधार पर रैंकिंग तय की जाती है.0-1000 तक मिल सकती है रेटिंगबल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, खिलाड़ियों को 0-1000 तक रेटिंग अंक मिल सकते हैं. टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है, जो 931 रेटिंग पॉइंट्स तक पहुंचे थे. कोई बल्लेबाज जितने अधिक रन बनाएगा, उसे उतने ही ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स मिलेंगे, लेकिन रेटिंग पॉइंट्स मिलने का आधार केवल रन ही नहीं होते.बल्लेबाजों की रैंकिंग देने में ICC कई अहम चीजों का ख्याल रखता है. विपक्षी टीम का स्तर, विपक्षी गेंदबाजों का स्तर और यह भी देखा जाता है कि खिलाड़ी ने कितनी कठिन परिस्थितियों में कोई पारी खेली है. उदाहरण के तौर पर बल्लेबाज ने फ्लैट पिच पर शतक लगाया है, वहीं दूसरे बल्लेबाज ने लो-स्कोरिंग मैच में बहुत अहम मौके पर 50 लगाकर मैच का रुख पलट दिया हो, तो दूसरे बल्लेबाज को अधिक रेटिंग पॉइंट्स दिए जा सकते हैं. इसके अलावा बल्लेबाज नॉट आउट रहा हो और उसकी हालिया फॉर्म भी रेटिंग पॉइंट्स मिलने में अहम भूमिका निभाती है.यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगहजिम्बाब्वे में 2 फिफ्टी लगाईंवैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन वहां 3 पारियों में वो केवल 42 रन बना पाए थे. मगर भारत-जिम्बाब्वे सीरीज में वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. उन्होंने दो फिफ्टी समेत 3 पारियों में 151 रन बनाए थे.यह भी पढ़ें:IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश