साइबर लिटरेसी- वॉट्सएप पर 'बॉस बनकर' कर रहे ठगी:स्कैमर ZIP फाइल भेजकर प्रोफेशनल्स को बनाते निशाना, जानें इस स्कैम से कैसे बचें

Wait 5 sec.

फर्ज करिए, आप जॉब करते हैं। अचानक आपके बॉस के नाम से वॉट्सएप पर ZIP फाइल के साथ एक मैसेज आता है- "इसे तुरंत चेक करें।" ऐसे में संभव है कि आप इसे जरूरी ऑफिस फाइल समझकर बिना ज्यादा सोचे-समझे डाउनलोड कर लें। लेकिन यही गलती आपको बड़े स्कैम का शिकार बना सकती है। दरअसल, साइबर अपराधी इन दिनों वर्किंग प्रोफेशनल्स को निशाना बनाने के लिए नया तरीका अपना रहे हैं। वे बॉस, सीनियर या कुलीग बनकर वॉट्सएप पर ZIP फाइल भेजते हैं। जैसे ही व्यक्ति इस फाइल को डाउनलोड या ओपन करता है, उसके डिवाइस में मालवेयर इंस्टॉल हो जाता है। इसके जरिए ठग वॉट्सएप अकाउंट हैक कर लेते हैं और बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी मैसेज भेजने या अन्य साइबर ठगी को अंजाम देते हैं। इस नए साइबर फ्रॉड को 'वॉट्सएप बॉस स्कैम' कहा जा रहा है। ‘साइबर लिटरेसी’ कॉलम में आज इसी स्कैम के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- ‘वॉट्सएप बॉस स्कैम’ क्या है? जवाब- यह एक तरह का साइबर फ्रॉड है, जिसमें ठग प्रोफेशनल्स को निशाना बनाते हैं। पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- ठग इस स्कैम को कैसे अंजाम देते हैं? जवाब- साइबर अपराधी सबसे पहले कर्मचारी और उसकी कंपनी से जुड़ी डिटेल्स जुटाते हैं। इसके बाद बॉस, HR या फाइनेंस टीम के नाम से वॉट्सएप प्रोफाइल बनाते हैं। फिर एम्प्लॉई को जाल में फंसाते हैं। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- ZIP फाइल क्या होती है? जवाब- यह एक कंप्रेस्ड फाइल होती है, जिसमें एक से ज्यादा फाइलों को छोटा करके रखा जाता है। इससे फाइलें आसानी से स्टोर और शेयर की जा सकती हैं। साइबर अपराधी इसी फॉर्मेट में मालवेयर या संदिग्ध फाइलें छिपा देते हैं। इसलिए संदिग्ध ZIP फाइल कभी डाउनलोड या ओपन नहीं करनी चाहिए। सवाल- क्या ZIP फाइल डाउनलोड करते ही वॉट्सएप या फोन हैक हो जाता है? जवाब- केवल ZIP फाइल डाउनलोड करने से फोन या वॉट्सएप हैक नहीं होता। रिस्क तब बढ़ता है, जब- सवाल- स्कैमर किन बहानों से ZIP फाइल भेजते हैं? जवाब- साइबर ठग ऐसे नामों और बहानों का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें देखकर कर्मचारी बिना सोचे-समझे फाइल खोल दे। जैसेकि- सवाल- किसी भी संदिग्ध फाइल की पहचान कैसे करें? जवाब- कुछ आसान संकेतों से संदिग्ध फाइल की पहचान की जा सकती है। ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर ZIP फाइल ओपन कर ली है तो तुरंत क्या करें? जवाब- ऐसी स्थिति में कुछ बातों का ध्यान रखें- सवाल- ठग किन लोगों को निशाना बना रहे हैं? जवाब- इस स्कैम में कई लोग ठगों के निशाने पर हैं- सवाल- लोग किन गलतियों के कारण इस स्कैम में फंस रहे हैं? जवाब- आमतौर पर लोग इन गलतियों की वजह से इस स्कैम का शिकार बन जाते हैं- सवाल- ‘वॉट्सएप बॉस स्कैम’ से कैसे बचें? जवाब- इस स्कैम से बचने के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। इसके लिए दी गई कुछ बातों का खास ख्याल रखें- सवाल- वॉट्सएप हैकिंग से बचने के लिए क्या करें? जवाब- स्कैमर ठगी के लिए वॉट्सएप हैकिंग का तरीका अपनाते हैं। हैकिंग से बचने के लिए ग्राफिक में दी गई कुछ बातों का खास ख्याल रखें- सवाल- वॉट्सएप लिंक्ड डिवाइस क्या है, इसे कैसे चेक करें? जवाब- लिंक्ड डिवाइस वह फीचर है, जिससे आपका वॉट्सएप दूसरे कंप्यूटर या डिवाइस पर चल सकता है। इसे समय-समय पर चेक करना जरूरी है। कैसे चेक करें? सवाल- वॉट्सएप हैक हो गया है, इसका पता कैसे लगाएं? जवाब- वॉट्सएप हैक होने के इन संकेताें को इग्नोर न करें- सवाल- ‘वॉट्सएप बॉस स्कैम’ की शिकायत कहां और कैसे करें? जवाब- पॅाइंटर्स से समझिए- …………………….. ये खबर भी पढ़ें… साइबर लिटरेसी- AI से बन रहे डीपफेक वीडियो:सावधान! 5 तरीकों से पहचानें फर्जी वीडियो, न करें ये 9 गलतियां, बचाव के 10 टिप्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने जिंदगी को आसान बनाया है, लेकिन यह प्राइवेसी के लिए खतरा भी बन रहा है। स्कैमर्स ठगी के लिए AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे डीपफेक वीडियो बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…