शनिवार को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। इसमें एक प्रधान आरक्षक घायल हो गया, वहीं पुलिस वाहन का कांच टूट गया। सिंगपुर गंजन से लगे गांव राजा बाबा सिद्ध क्षेत्र के जंगल में कीमती पत्थर मिलने की अफवाह पिछले 10 दिनों से उठी है।