राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित पंडरी के एक होटल में बिरयानी का पार्सल बिना पैसे दिए ले जाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर दो युवकों ने होटल मैनेजर पर खाली बीयर की बोतल से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।