कश्मीर आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दोनों श्रमिकों के परिवार को मिलेंगे 36-36 लाख रुपये

Wait 5 sec.

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की मौत हो गई है। राज्य सरकार, जम्मू-कश्मीर सरकार और जिला प्रशासन मिलकर प्रत्येक पीड़ित परिवार को छत्तीस-छत्तीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करते हुए शोक व्यक्त किया है।