बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। रविवार से दो महीने तक चलने वाले घर-घर अभियान के तहत उपभोक्ताओं से आवेदन भरवाए जाएंगे। इसके बाद बिजली कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा सरकार से बढ़ी हुई दरें वापस लेने की मांग की जाएगी।