कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कर्नाटक को निर्देश दिया गया है कि 15 दिनों तक कावेरी नदी का 3,500 क्यूसेक पानी छोड़ा जाए। अब कर्नाटक में इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। कन्नड़ संगठनों का दावा है कि इतना पानी छोड़ने से राज्य के लोगों को परेशानी होगी।