इसके तहत रानी कमलापति स्टेशन की ओर प्लेटफार्म-1 का विस्तार होगा, जबकि बीना की ओर प्लेटफार्म के एक हिस्से को हटाया जाएगा। रेलवे का उद्देश्य दोनों सिरों पर मेन लाइन को चालू करना है, ताकि ट्रेनों के संचालन में ज्यादा सुविधा मिल सके।