दिग्गज कंपनी ऐप्पल के अपकमिंग नए स्मार्टफोन श्रृंखला को लेकर बाजार में सुगबुगाहट तेज हो गई है. सितंबर में पेश होने वाले iPhone 18 Pro मॉडल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह खबर बेहद खास है. इस बार कंपनी अपने फ्लैगशिप फोन में कई तकनीकी सुधार और बड़े बदलाव करने जा रही है. प्रोसेसर की रफ्तार से लेकर कैमरे की क्षमता और बैटरी लाइफ तक, सभी जगह बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा. आइए बताते हैं iPhone 18 Pro सीरीज में कौन से 12 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जो इस स्मार्टफोन को बेहद खास और सबसे अलग बनाते हैं. डिजाइन और डिस्प्लेकंपनी iPhone 18 Pro सीरीज के मूल आकार को पिछली जेनरेशन की तरह ही रख सकती है. इसमें रियर कैमरा सेटअप पुरानी स्टाइल में ही मिलेगा, लेकिन इसके पीछे का ग्लास और फ्रेम पहले से ज्यादा एक जैसा दिखेगा. अब फोन का पिछला हिस्सा दो अलग रंगों में नजर नहीं आएगा, जिससे इसका लुक और ज्यादा खूबसूरत लगेगा. इसके अलावा स्क्रीन का आकार 6.3 इंच और प्रो मैक्स के लिए 6.9 इंच ही रहने वाला है.ज्यादा बैकअप के लिए पावरफुल बैटरीनए आईफोन 18 प्रो मैक्स की मोटाई और वजन में थोड़ा इजाफा हो सकता है, जिसकी मुख्य वजह इसमें मिलने वाली बड़ी बैटरी है. रिपोर्ट्स की मानें तो आईफोन 18 प्रो मैक्स में लगभग 5,391 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी जाएगी, जो पुराने मॉडल से लगभग 500 एमएएच ज्यादा है. इस वजह से फोन का वजन बढ़कर करीब 243 ग्राम हो सकता है, जो यूजर्स को ज्यादा लंबा बैटरी बैकअप देगा.अंडर-डिस्प्ले फेस आईडीआईफोन 18 प्रो मॉडल्स में अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी तकनीक देखने को मिलेगी या नहीं, इसे लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. हालांकि, अलग-अलग रिपोर्ट्स में इस बात को लेकर अभी भी मतभेद है कि यह एडवांस तकनीक आखिर कब तक पेश की जाएगी. अगर यह फीचर आता है, तो फ्रंट ट्रूडैप्थ कैमरा सिस्टम स्क्रीन के पीछे छिप जाएगा, जिससे फोन की स्क्रीन पर मौजूद मौजूदा डायनेमिक आइलैंड कटआउट की जरूरत हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी.यह भी पढ़ें: पुराना iPhone फेंकने की गलती न करें! हो सकते हैं इतने कामएडवांस एलटीपीओ प्लस स्क्रीनआईफोन 18 प्रो मॉडल्स में ज्यादा आधुनिक LTPO+ डिस्प्ले तकनीक देखने को मिल सकती है, जो आईफोन 17 सीरीज में इस्तेमाल हुई मौजूदा LTPO तकनीक की तुलना में कम बिजली खर्च करती है. यह नया अपग्रेड फोन के बैटरी बैकअप को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा. दरअसल, LTPO+ तकनीक स्क्रीन से निकलने वाली रोशनी पर बहुत बारीक और सटीक नियंत्रण रखती है. इससे डिस्प्ले आसपास की रोशनी के माहौल के हिसाब से अपनी वर्किंग को खुद ब खुद एडजस्ट कर लेता है. आसान शब्दों में कहें तो, यह तकनीक फोन को यह सही तरीके से समझने में मदद करेगी कि आसपास के उजाले या अंधेरे को देखते हुए स्क्रीन की ब्राइटनेस को कब बढ़ाना है और कब कम करना है. रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप्पल को इन एडवांस डिस्प्ले पैनल्स की सप्लाई सैमसंग डिस्प्ले और एलजी डिस्प्ले द्वारा की जाएगी. 2एनएम प्रोसेस पर बना ए20 चिपसेटपरफॉर्मेंस के मामले में आईफोन 18 प्रो काफी आगे रहने वाला है, क्योंकि इसमें टीएसएमसी की 2 नैनोमीटर प्रक्रिया पर तैयार ए20 चिप दिया जाएगा. यह नया चिपसेट पुराने ए19 के मुकाबले 15 प्रतिशत तेज स्पीड और 30 प्रतिशत बेहतर बिजली बचत देगा. इसमें रैम को प्रोसेसर के साथ ही एकीकृत किया जाएगा, जिससे फोन में भारी काम करना और एआई फीचर्स का इस्तेमाल करना बेहद आसान व तेज हो जाएगा. अपना खुद का सी2 5जी मोडेमपहले ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि ऐप्पल अपनी आईफोन 18 प्रो सीरीज में अगली पीढ़ी का नया C2 मोडेम इस्तेमाल करेगा. यह चिप कंपनी के उस C1 मोडेम का नया रूप है, जिसे पहली बार किफायती iPhone 16e में ऐप्पल के खुद के बनाए पहले नेटवर्क चिप के तौर पर दिया गया था. इसके बाद C1X मोडेम को iPhone Air में पेश किया गया, जिसके बारे में ऐप्पल का दावा है कि यह C1 की तुलना में दोगुना तेज काम करता है.माना जा रहा था कि नया C2 मोडेम यूजर्स को ज्यादा तेज इंटरनेट स्पीड, कम बैटरी खपत और अमेरिका में mmWave 5G का सपोर्ट देगा. हालांकि, ताजा लीक और चर्चाओं ने अमेरिका में इसके इस्तेमाल पर संशय पैदा कर दिया है. सैमसंग का नया कैमरा सेंसरफोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस बार बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है. ऐप्पल अपने नए फोन में SAMSUNG द्वारा विकसित तीन-लेयर वाला इमेज सेंसर इस्तेमाल कर सकता है. इस सेंसर की मदद से फोटो खींचते समय कैमरा तुरंत रिस्पॉन्स करेगा, तस्वीरों में धुंधलापन या नॉइज कम होगी और रंगों की गहराई बहुत शानदार निकलकर आएगी. यह पहली बार होगा जब सोनी के बजाय सैमसंग का मुख्य कैमरा सेंसर इस्तेमाल होगा. डीएसएलआर जैसा वैरिएबल अपर्चरलीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप्पल इस साल अपने आईफोन 18 प्रो (iPhone 18 Pro) मॉडल्स में वैरिएबल अपर्चर लेंस देने की तैयारी कर रहा है. दावा किया जा रहा है कि आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स दोनों के मुख्य 48-मेगापिक्सल फ्यूजन कैमरे में यह तकनीक मिलेगी. आईफोन के इतिहास में यह पहली बार होगा.डायरेक्ट 5जी सैटेलाइट इंटरनेटरिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल अगले साल से अपने आईफोन्स में डायरेक्ट सैटेलाइट 5G नेटवर्क देने की योजना बना रहा है. इसका मतलब है कि फोन बिना किसी मोबाइल टावर के सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट से जुड़कर इंटरनेट चला सकेगा. यह केवल इमरजेंसी मैसेजिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे पूरा 5G इंटरनेट काम करेगा. यदि ऐप्पल 2026 तक यह काम पूरा कर लेता है, तो यह तकनीक सबसे पहले iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और ऐप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन में देखने को मिल सकती है. ऐप्पल इसके लिए 'ग्लोबलस्टार' और 'अमेजन' के सैटेलाइट नेटवर्क की मदद ले रहा है, जिससे भविष्य में यूजर्स को कहीं भी नेटवर्क की समस्या नहीं होगी.आसान और किफायती कैमरा बटनआईफोन 18 सीरीज में ऐप्पल अपने नए कैमरा कंट्रोल बटन के डिजाइन को थोड़ा सिंपल और सस्ता बनाने पर काम कर रहा है. आईफोन 17 सीरीज में इस बटन के अंदर दो तरह के सेंसर (कैपेसिटिव और प्रेशर सेंसर) थे, जिनकी रिपेयरिंग और मैन्युफैक्चरिंग काफी महंगी पड़ती थी.नए और आकर्षक कलर ऑप्शनरिपोर्ट के मुताबिक, ऐप्पल आईफोन 18 प्रो सीरीज के लिए Deep Red/Dark Cherry रंग का ट्रायल कर रहा है. इसके अलावा Light Blue, डार्क ग्रे और सिल्वर रंग भी पेश किए जा सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि लीक्स के अनुसार इस बार ब्लैक मॉडल नहीं आएगा.आईओएस 27 और स्मार्ट सिरी एआईआईफोन 18 प्रो स्मार्टफोन iOS 27 के साथ लॉन्च होगा, जिसमें अब तक का सबसे एडवांस तरीके से काम करने वाला सिरी Siri AI मिलेगा. यह नया सिरी आपकी स्क्रीन पर दिख रही चीजों को समझ सकेगा, आपकी पुरानी बातों के संदर्भ को याद रखेगा और इंटरनेट से सीधे ताजा जानकारी खोजकर देगा. इसमें आपकी पुरानी बातचीत को देखने के लिए एक अलग ऐप, बेहतर विजुअल इंटेलिजेंस और मेल व मैसेज लिखने के लिए नए एआई टूल्स मिलेंगे.यह भी पढ़ें: Apple को चुनौती देगी यह कंपनी, लाएगी स्मार्टफोन समेत कई डिवाइस