राष्ट्रपति भवन का अशोक हाल गुरुवार को बस्तर की पहचान से भर गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे मांझी, चालकी, बस्तर पंडुम-2026 के विजेता कलाकार और पद्मश्री सम्मानित विभूतियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के समक्ष आत्मीयता से भरा माहौल बनाया।