Salt Storage Tips: नमक बरसात में गीला क्यों हो जाता है? बचाने के उपाय

Wait 5 sec.

How To Keep Salt Dry In Monsoon: बरसात का मौसम आते ही रसोई में एक समस्या लगभग हर घर में देखने को मिलती है. नमक और चीनी के डिब्बे खोलते ही पता चलता है कि दोनों में नमी आ गई है. कई बार नमक इतना चिपक जाता है कि उसे चम्मच से निकालना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बारिश के मौसम में नमक जल्दी गीला क्यों हो जाता है और इससे बचने का आसान तरीका क्या है?दरअसल, इसका सबसे बड़ा कारण हवा में बढ़ी हुई नमी होती है. मानसून के दौरान वातावरण में ह्यूमिडिटी काफी बढ़ जाती है. नमक की खासियत यह है कि वह हवा से नमी को आसानी से अपनी ओर खींच लेता है. यही वजह है कि कुछ ही दिनों में वह गीला होकर जमने लगता है. हालांकि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है.आखिर नमक बरसात में गीला क्यों हो जाता है?बारिश के मौसम में हवा में पानी की मात्रा सामान्य दिनों की तुलना में कहीं ज्यादा होती है. नमक में मौजूद कण इस नमी को तेजी से सोख लेते हैं. जब कंटेनर बार-बार खोला जाता है, तो हर बार नमी अंदर पहुंचती है और धीरे-धीरे पूरा नमक गीला होने लगता है. अगर डिब्बा ठीक से बंद न हो या उसे नमी वाली जगह पर रखा जाए, तो यह समस्या और भी बढ़ जाती है.नमक के डिब्बे में रखें कुछ चावलबरसात में नमक को सूखा रखने का सबसे आसान और पुराना तरीका है उसमें कुछ चावल के दाने डाल देना. चावल प्राकृतिक रूप से अतिरिक्त नमी को सोख लेते हैं, जिससे नमक लंबे समय तक सूखा रहता है.अगर नमकदानी छोटी है तो उसमें कुछ दाने सीधे डाल सकते हैं. वहीं बड़े डिब्बे में चावल को एक छोटे कपड़े या पेपर पाउच में बांधकर रखना ज्यादा बेहतर माना जाता है.कॉफी बीन्स भी आ सकती हैं कामअगर घर में कॉफी बीन्स मौजूद हैं, तो उनका इस्तेमाल भी किया जा सकता है. कॉफी बीन्स हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करती हैं. अच्छी बात यह है कि इससे नमक या चीनी के स्वाद पर कोई खास असर नहीं पड़ता.लौंग का भी कर सकते हैं इस्तेमाललौंग सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि रसोई की कई छोटी समस्याओं में भी काम आती है. यह नमी को कम करने में मदद कर सकती है. हालांकि लौंग की तेज खुशबू नमक या चीनी में आ सकती है. इसलिए बेहतर होगा कि लौंग को किसी साफ कपड़े में बांधकर डिब्बे के अंदर रखें.इसे भी पढ़ें - Silver Cleaning Tips: काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमकराजमा के दाने भी हैं असरदारबहुत कम लोग जानते हैं कि सूखे राजमा के कुछ दाने भी अतिरिक्त नमी को सोखने का काम करते हैं. यही वजह है कि कई लोग मानसून के दौरान नमक और चीनी के डिब्बों में कुछ राजमा के दाने डाल देते हैं. इससे इनमें नमी कम आने की संभावना रहती है.सही जगह पर रखें नमक का डिब्बानमक को सुरक्षित रखने में सिर्फ घरेलू उपाय ही नहीं, बल्कि स्टोरेज की जगह भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. कोशिश करें कि नमक और चीनी के डिब्बे को हमेशा ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखें. उन्हें गैस चूल्हे, सिंक, खिड़की या ऐसी जगह के पास न रखें जहां भाप या नमी ज्यादा आती हो. खाना बनाते समय निकलने वाली भाप भी धीरे-धीरे नमक में नमी बढ़ा सकती है.एयरटाइट कंटेनर का करें इस्तेमालअगर नमक को लंबे समय तक सूखा रखना चाहते हैं, तो हमेशा अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें. कंटेनर खोलने के बाद उसे तुरंत अच्छी तरह बंद कर दें. इससे बाहर की नमी अंदर नहीं पहुंच पाएगी और नमक जल्दी खराब नहीं होगा.गीले चम्मच से बचेंकई बार लोग जल्दीबाजी में गीला या हल्का नम चम्मच नमक के डिब्बे में डाल देते हैं. इससे भी नमक में नमी बढ़ जाती है और वह जल्दी जमने लगता है. इसलिए हमेशा पूरी तरह सूखे चम्मच का ही इस्तेमाल करें.इसे भी पढ़ें - How To Prevent Lizards: क्या दीवार पर छिपकली देखकर लगता है डर? किचन और कमरों से भगाने का 1 पक्का इलाज