iPad में आज भी Face ID नहीं! जानें Apple क्यों अभी भी दे रहा Touch ID

Wait 5 sec.

Apple iPad: एप्पल आईपैड कंपनी का काफी चर्चित डिवाइस माना जाता है. ये डिवाइस अपने बड़ी स्क्रीन और बेहतरीन परफॉर्मेंस के चलते युवाओं में काफी पसंद किया जाता है. iPad Air जैसे मॉडल पढ़ाई, ऑफिस के काम और एंटरटेनमेंट के लिए काफी फेमश हैं. इसके साथ ही डिवाइस में यूजर्स को काफी एडवांस फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं. लेकिन लोगों के मन में एक सवाल आता है कि एप्पल ने अभी तक आईपैड में फेस आईडी का इस्तेमाल क्यों नहीं किया है. डिवाइस में अभी भी एप्पल टच आईडी क्यों दे रही है. आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण.iPad में क्यों नहीं है Face IDदरअसल, इसका सबसे बड़ा कारण हार्डवेयर है. Face ID को सही तरीके से काम करने के लिए Apple के खास TrueDepth Camera System की जरूरत पड़ती है. ये कैमरा चेहरे पर हजारों न दिखने वाले डॉट्स प्रोजेक्ट करके उसका 3D मैप तैयार करता है और उसी के आधार पर आपकी पहचान करता है.नॉर्मल iPad और iPad Air में ये हार्डवेयर मौजूद नहीं है. इसलिए इनमें Face ID देना संभव नहीं होता और Apple Touch ID का ही इस्तेमाल करता है.क्या ये कंपनी का बिजनेस प्लान हैआपको बता दे कि सिर्फ हार्डवेयर ही नहीं बल्कि ये Apple की प्रोडक्ट प्लान का भी हिस्सा माना जाता है. कंपनी अपने प्रीमियम iPad Pro मॉडल्स को बाकी iPad से अलग दिखाना चाहती है.अगर iPad Air और बेस मॉडल में भी Face ID उपलब्ध करा दिया जाएगा जा तो बाकी मॉडल्स के बीच का अंतर बहुत कम हो जाएगा. ऐसे में महंगे Pro मॉडल्स की बिक्री भी कम हो जाएगी. इसी वजह से कंपनी अपने प्रीमियम मॉडल्स में कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स देती है जो केवल Pro सीरीज तक सीमित रहता है.Touch ID और Face ID में क्या होता है अंतरआपकी जानकारी के लिए बता दें कि Touch ID और Face ID दोनों ही बायोमेट्रिक सिक्योरिटी फीचर हैं लेकिन इनका काम करने का तरीका अलग-अलग है. Touch ID में आपके Fingerprint की मदद से iPad अनलॉक होता है. इसके अलावा ऐप्स में लॉगिन और Apple Pay जैसे फीचर्स में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.वहीं, Face ID आपके चेहरे की पहचान करके डिवाइस को अनलॉक करता है. ये बिना किसी बटन को छुए तेज और बेहतरीन एक्सपीरिएंस देने का काम करता है.किन iPad मॉडल्स में मिलता है Face IDजानकारी के मुताबिक, फिलहाल Face ID केवल प्रीमियम iPad Pro सीरीज मॉडल्स में ही उपलब्ध कराए गए हैं.M4 और M5 iPad Pro (11-इंच और 13-इंच)iPad Pro 12.9-इंच (तीसरी से छठी जनरेशन)iPad Pro 11-इंच (पहली से चौथी जनरेशन)इन सभी मॉडल्स में TrueDepth कैमरा सिस्टम मौजूद है इसलिए Face ID आसानी से काम करती है.क्या आने वाले समय में सभी मॉडल्स में मिलेगा Face IDहालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है. लेकिन पिछले कुछ सालों में Apple ने OLED डिस्प्ले, बेहतर एक्सेसरी सपोर्ट और ज्यादात पावरफुल प्रोसेसर जैसे फीचर्स के जरिए iPad Pro को अलग पहचान दी है. अगर भविष्य में कंपनी चाहे तो Face ID को iPad Air या दूसरे मॉडल्स में भी ला सकती है.क्या Touch ID है सुरक्षितTouch ID की बात करें तो ये आज भी एक सेफ फीचर है. इसे आज भी यूजर एक भरोसेमंद और सुरक्षित बायोमेट्रिक टेक्नोलॉजी मानते हैं. ये आपकी उंगली के निशान को सुरक्षित तरीके से पहचानकर डिवाइस को अनलॉक करती है और ऑनलाइन पेमेंट या संवेदनशील ऐप्स की सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है.यही वजह है कि Face ID न होने के बावजूद Touch ID वाले iPad सेफ्टी के मामले में किसी तरह से कमजोर नहीं माने जाते. इसके साथ ही iPad का क्रेज भी युवाओं में कम नहीं हुआ है. iPad को पूरी दुनिया में इसके बेहतरीन फीचर्स के लिए पसंद किया जाता है.यह भी पढ़ें:क्या हैकिंग से बचा सकता है VPN? यहां जानें जवाब