AI Browser क्या है, Google Chrome से कितना अलग होगा?

Wait 5 sec.

What is AI Browser And AI technology: इन दिनों AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की काफी चर्चा में है. लगभग सभी इसका इस्तेमाल कर रहें हैं. आपको बता दें की यह सिर्फ मोबाइल या चैटबॉट तक ही नहीं, बल्कि इंटरनेट चलाने में भी होने लगा है. इसी वजह से AI Browser का नाम तेजी से फैल रहा है. कई लोग जानना चाहते हैं कि AI Browser क्या है और यह Google Chrome से कितना अलग होगा.AI Browser एक ऐसा इंटरनेट ब्राउज़र है, जिसमें AI पहले से ही जुड़ा हुआ है. इसका मतलब यह है कि यह सिर्फ वेबसाइट खोलने का काम नहीं करता, बल्कि यूजर की मदद भी करता है. आप कभी भी क्रोम पर जाकर इससे कोई सवाल पूछेंगे, तो आपके सामने उस प्रश्न का समाधान यह आसान भाषा में देता है. जिससे सामने वाले को समझ में भी आ जाता है. अगर आपको फिर भी नहीं समझ आ रहा तो आप इसे कहकर अपनी भाषा में भी समझ सकते हैं.  AI Browser आपके अधिकतर कामों को आसान बनाने में मदद करता है.यह भी पढ़े: Deepfake पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! इन AI प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरीGoogle Chrome से कितना अलग है?Google Chrome का इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों लोग करते हैं. इसमें अगर आप कोई सवाल सर्च करते हैं, तो आपके सामने कई वेबसाइट आ जाती हैं. इसके बाद आपको खुद ही अलग-अलग वेबसाइट खोलकर जानकारी पढ़नी पड़ती है. जिसमें अधिकतर लोगों को समय लग जाता है. वहीं AI Browser में कई बार आपको सीधे जवाब मिल जाता है. और यह आपको आप जैसा चाहें उसी भाषा में समझा भी देता है. अगर आपको किसी विषय के बारे में जल्दी जानना है, तो यह उसे जल्दी  समझा सकता है. इससे आपका समय भी बच सकता है और बार-बार कई वेबसाइट खोलने की जरूरत भी कम हो सकती है.AI Browser से क्या फायदा होगा?AI Browser भी अधिक अच्छा है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह कई काम जल्दी करने में मदद कर सकता है. छात्र पढ़ाई के दौरान इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. ऑफिस में काम करने वाले लोग ईमेल लिखने, नोट्स बनाने या जानकारी समझने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर किसी को किसी बड़े आर्टिकल को छोटे में समझना है तो AI Browser उसमें भी मदद कर सकता है. यह आपको कम समय में समझाने का प्रयास करेगा.क्या AI की हर बात सही होती है?AI Browser काम को आसान जरूर बनाता है, लेकिन इसकी हर जानकारी सही हो, ऐसा जरूरी नहीं है. इसलिए अगर कोई जरूरी जानकारी हो, तो उसे किसी भरोसेमंद वेबसाइट या दूसरे किसी जानकारी से भी एक बार जरूर देख लेना चाहिए.आने वाले समय में AI Browser का इस्तेमाल और बढ़ सकता है. कई बड़ी टेक कंपनियां इस तरह के ब्राउज़र पर काम कर रही हैं. ऐसे में ऐसा माना जा रहा है कि भविष्य में इंटरनेट इस्तेमाल करने का तरीका पहले से काफी बदल सकता है. जिसका मतलब यह है कि इसमें और भी फीर्चस एड हो सकते हैं. अगर आप रोज इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाले दिनों में AI Browser आपके कई काम आसान बना सकता है.यह भी पढ़े: iPad में आज भी Face ID नहीं! जानें Apple क्यों अभी भी दे रहा Touch ID