Amazon Zoox New Launch: अब कार चलाने के लिए ड्राइवर की जरूरत खत्म होने वाली है. AI खुद ड्राइविंग करेगा. जी हां, हाल ही में Amazon की कंपनी Zoox को अमेरिका में एक बड़ी कामयाबी मिली है. कंपनी की बिना ड्राइवर वाली रोबोटैक्सी को अमेरिका के National Highway Traffic Safety Administration से मंजूरी मिल गई है. इस खबर से साफ है कि अब टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ गई है कि सड़कों पर बिना ड्राइवर वाली गाड़ियां भी नजर आने वाली हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी और इस मंजूरी के बाद इसमें कौन-कौन सी शर्तें रखी गई हैं. Zoox RoboTaxi को मिली मंजूरीअमेरिका की NHTSA ने Amazon की कंपनी Zoox को अपनी अनोखी Robotaxi को सीमित तौर पर कमर्शियल इस्तेमाल में लाने की मंजूरी दे दी है. NHTSA के अधिकारी जोनाथन मॉरिसन ने बताया कि Zoox को अगले दो साल तक हर साल 2,500 गाड़ियां चलाने की इजाजत मिली है, जिसकी शुरुआत सबसे पहले लास वेगास शहर से होगी. बता दें कि Zoox की यह गाड़ी एक Electric carriage जैसी दिखती है, जिसमें दोनों तरफ की सीटें आमने-सामने लगी होती हैं, ठीक उसी तरह जैसे एक ओटो और e-rikshaw में, इतना ही नहीं इसकी टॉप स्पीड करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा है. View this post on Instagram A post shared by Zoox (@zoox)यह भी पढ़ेंः Wi-Fi 8 से मिट जाएगा कनेक्शन ड्रॉप होने का झंझट, कितनी फास्ट होगी?सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे हैं ये सवालहालांकि बिना ड्राइवर वाली गाड़ियों को लेकर सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं भी सामने आ रही हैं. NHTSA ने पहले ही Autonomous गाड़ियां बनाने वाली कंपनियों को बता दिया था कि वे उन सभी गड़बड़ियों को ध्यान से चैक कर लें, जिससे robotaxi कहीं भी परेशानी खड़ी न करें. इसके पीछे का कारण है क्योंकि Autonomous गाड़ियों से जुड़ी कई परेशानियां सामने आ रही थीं, जैसे कुछ मामलों में रोबोटैक्सी स्कूल बसों के पास से गुजरने, कंस्ट्रक्शन जोन में घुसने, पानी भरी सड़कों पर रुक जाने और ट्रैफिक नियम तोड़ने जैसी घटनाओं में भी शामिल पाई गई हैं. यही वजह है कि इसी वजह से कुछ समय पहले Zoox को अपनी 105 गाड़ियों को वापस बुलाकर सॉफ्टवेयर अपडेट करना पड़ा था. इसी परेशानियों को देखते हुए मॉरिसन ने साफ कहा कि अगर आगे भी ऐसी दिक्कतें सामने आती है, तो एजेंसी इस पर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी.यह भी पढ़ेंः रोज के कामों के लिए कितनी इंटरनेट स्पीड जरूरी है? यहां देखें हिसाब